30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस दफ्तर में ‘रामायण’ के ‘हनुमान’ : विक्रम मस्ताल बोले- ‘जहां सत्य और धर्म को नीचा दिखाया जाएगा, वहां…’

मीडिया से चर्चा के दौरान विक्रम मस्ताल ने कहा कि, मध्य प्रदेश के लोग हनुमान जी को मानते हैं और उनकी सुनेंगे। जहां भी असत्य होगा, धर्म को नीचा दिखाने के प्रयास किए जाएंगे, वहां हनुमान जी आ जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jul 2023, 9:30 PM IST

Vikram mastal in pcc office

कांग्रेस दफ्तर में 'रामायण' के 'हनुमान' : विक्रम मस्ताल बोले- 'जहां सत्य और धर्म को नीचा दिखाया जाएगा, वहां...'

रामानंद सागर की प्रसिद्ध 'रामायण' नाटक में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल शनिवार को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनका बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से चर्चा के दौरान विक्रम मस्ताल ने कहा कि, मध्य प्रदेश के लोग हनुमान जी को मानते हैं और उनकी सुनेंगे। जहां भी असत्य होगा, धर्म को नीचा दिखाने के प्रयास किए जाएंगे, वहां हनुमान जी आ जाएंगे।

पीसीसी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए विक्रम मस्ताल ने कहा कि, यह सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई है। एक बार फिर धर्म-अधर्म को टक्कर देगा और विकास-विनाश कसे टकराएगा। हनुमान जी भारतवर्ष के लोगों में हर जगह मौजूद हैं। जहां भी असत्य होगा धर्म को नीचा दिखाने के प्रयास होंगे, वहां हनुमान जी आएंगे। लेकिन, मध्य प्रदेश के लोग हनुमान जी को मानते हैं और उनकी सुनेंगे।

यह भी पढ़ें- पान गुटखा खाने वाले ध्यान दें : थूकने पर लगेगा 1000 का जुर्माना, होगी 6 महीने जेल, आदेश जारी


4 जुलाई को कांग्रेस में शामिल हुए टीवी एक्टर मस्ताल

आपको बता दें कि, बीते 4 जुलाई को ही टीवी कलाकार विक्रम मस्ताल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विक्रम मस्ताल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विक्रम ने नर्मदा नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर चिंता जताते हुए कहा था कि, अगर इसी तरह नदी में उत्खनन जारी रहा तो 2070 तक मां नर्मदा का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। हम नर्मदा उपासक हैं, इसलिए उनकी रक्षा करना हमारा धर्म है।

यह भी पढ़ें- चोरों को पकड़ने सब्जी और फैरी वाले बनकर खड़ी थी पुलिस, फिर हुआ 70 लाख की चोरी का खुलासा


बुधनी से चुनाव लड़ सकते हैं मस्ताल

ये भी बता दें कि, रामानंद सागर की रामायण में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले और हालही में कांग्रेस में सामिल हुए विक्रम मस्ताल मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के रहने वाले हैं। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि, इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विक्रम मस्ताल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने विधनी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।